Monday, October 19th, 2026

लुक्स को ट्रांसफॉर्म किया इन अभिनेत्रियों ने


खूबसूरती, फिटनेस और फैशन का जहां भी जिक्र होता है, वहां बॉलिवुड सिलेब्रिटीज आ ही जाते हैं। क्योंकि इन तीनों ही क्षेत्रों में हमारे युवा इनसे इंस्पायर होकर ही अपना ब्यूटी रेजीम सेट करते हैं या फिर फिटनेस बढ़ाते हैं। जबकि कुछ तो पूरी ही तरह अपने किसी पसंदीदा सेलिब्रिटी को फॉलो करते हैं।

खैर, ये सबकी अपनी पसंद होती है कि उसे कौन-सा सेलिब्रिटी भाता है। लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं, उन खूबसूरत एक्ट्रेसेज की जिन्होंने बीते वर्षों में अपने मेकअप, फिटनेस और बॉडी लैंग्वेज, सभी पर कमाल का काम किया है और आज इंडस्ट्री छाई हुई हैं।

मेकअप सेंस की अगर बात करें तो कंगना रनौत और परिणीति चोपड़ा ने इस दिशा में खुद को जबरदस्त तरीके से ग्रूम किया है। कंगना का अंदाज उनके करियर के शुरुआत से ही एकदम जुदा और कातिलाना था। लेकिन अपने फीचर्स को और अधिक सुंदर कैसे दिखाया जाता है, यह कंगना ने बखूबी सीखा है।


बात करते हैं हमारी पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा की। जब वे क्राउन पहनकर आईं तो रातोंरात दुनिया उनके कदमों में बिछ गई। एक अनजान-सी लड़की मिस वर्ल्ड जो बन चुकी थी। उसके बाद शुरू हुआ प्रियंका का 70एमएम की स्क्रीन का सफर।

बॉलिवुड में कदम रखने के बाद प्रियंका ने किस तरह कदम-दर-कदम अपने हुनर का निखारा और अपने रूप को संवारा, आप खुद इसके गवाह हैं। प्रियंका ने खासौतर पर अपने एटिट्यूड पर काम किया और आज यही एटिट्यूडड इन्हें बॉलिवुड के साथ ही हॉलिवुड का भी चमकता हुआ सितारा बनाता है।


बात करते हैं सोनाक्षी सिन्हा की। सोना के देसी लुक्स हमेशा से ही दर्शकों को पसंद आए। यही वजह है कि उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती रही। लेकिन कहीं अगर कोई चीज सोना को पीछे कर रही थी तो वह थी उनकी अनटोन बॉडी।

लेकिन सोनाक्षी ने जल्द ही अपनी इस कमजोरी को पहचानकर इस पर जो काम किया है...आज देख लीजिए, सोना क्या सितम ढहाती हैं। हालांकि सोनाक्षी को अपनी फिटनेस के साथ ही ड्रेसिंग सेंस और मेकअप पर भी बहुत काम करना पड़ा। क्योंकि जब तक सोना को इन चीजों की समझ नहीं थी, तब तक हर फोटो शूट और मूवी लुक के बाद उनका जबरदस्त मजाक बनता था।


मॉडलिंग के साथ अपने करियर की शुरुआत करनेवाली दीपिका पादुकोण आज इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस हैं। आपको उनकी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' से पहले और बाद का फेज ध्यान होगा। अलग-अलग ऐड्स और पोटोज में उनका लुक कितना अलग हुआ करता था और आज कितना अलग है।

वाकई इसे कहते हैं ट्रांसफॉर्मेशन। सिर्फ सिलेब्रिटीज ही क्यों, बदलाव के ऐसे दौर से तो हर कोई गुजरना चाहेगा। आप भी और हम भी। खैर, बात करते हैं दीपू की तो सिल्वर स्क्रीन पर अपनी पहली प्रजेंस से लेकर अब तक उन्होंने खुद को पूरी तरह बदल डाला है। उनका मेकअप, बॉडी लैंग्वेज, स्किन ग्लो, ऐटिट्यूट सबकुछ एक दम ऑसम हो गया है।


परिणीति चोपड़ा ने खुद को बहुत ही शानदार तरीके से ट्रांसफॉर्म किया है। आप कह सकते हैं कि पहले वो सुंदर दिखती थी लेकिन अब गॉर्जस दिखती हैं। परी का स्किन टोन डस्की है।

इस तरह के स्किन टोन को कैसे अधिक खूबसूरत बनाया जाता है और इस पर किस तरह का मेकअप सूट करता है, इस सबको लेकर परी ने अपनी नॉलेज को कितना बढ़ाया है, यह आप उनके लेटेस्ट फोटोज को देखकर समझ सकते हैं।

कॉलेज गोइंग स्टूडेंट के रोल से अपने बॉलिवुड करियर की शुरुआत करनेवाली आलिया को कभी अपने कपड़ों तो कभी अपने मेकअप और उससे भी ज्यादा कई बार अपनी सीमित जनरल नॉलेज के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

लेकिन बदलते वक्त के साथ आलिया का मेकअप, ड्रेसिंग, हेयर स्टाइल और बॉडी लैंग्वेज, सब कुछ मच्यॉर हो चुका है। आज के समय में आलिया का मेकअप और उनके पार्टी लुक्स, उनकी फीमेल फैंस के लिए किसी मेकअप टूटॉरियल की तरह होते हैं।


यामी गौतम का स्किन टोन फेयर है और अच्छी बात यह है कि यामी को अपने चेहरे की सुंदरता के सबसे स्ट्रॉन्ग पॉइंट के बारे में पहले से पता है। जी हां, सही समझे आप। हम यामी गौतम की खूबसूरत मुस्कान की बात कर रहे हैं।

यामी ने अपनी त्वचा के नूर को तो संवारा ही, साथ ही उन्होंने अपनी प्रजेंटेशन को काफी रिच और कॉन्फिडेंट बनाया है। हेयर स्टाइल से लेकर कैमरे का सही ऐंगल पकड़ने तक यामी ने खुद को बहुत अच्छे से ग्रूम किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय